कोटा : एक तरफा प्यार में युवती का पीछा करता था युवक, थाने में शिकायत के बाद फांसी का फंदा लगा दी जान

By: Ankur Wed, 21 July 2021 12:30:35

कोटा : एक तरफा प्यार में युवती का पीछा करता था युवक, थाने में शिकायत के बाद फांसी का फंदा लगा दी जान

शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में युवक का एक तरफा प्यार देखने को मिला जहां युवक प्यार में युवती का पीछा करता था जिसे लेकर युवती ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई और इसके बाद युवक जेके फैक्ट्री के सामने पंप हाउस के पीछे लोहे के चैनल से फांसी का फंदा लगा लटक गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को नीचे उतरवाकर एमबीएस की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया है। फिलहाल परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।

मृतक की की पहचान विशाल उर्फ मोनू (22) के रूप में हुई। वह बॉम्बे योजना में अपने परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि विशाल किसी युवती से एकतरफा प्यार करता था। उधोग नगर थाना एसएचओ इब्राहिम ने बताया कि विशाल तीन भाइयों में दूसरे नम्बर का था। कोटा स्टोन में मजदूरी का काम करता था। सोमवार वो काम के लिए घर से निकला था। रात को वापस नहीं लौटा। सुबह पंप हाउस के पीछे उसका शव फांसी पर लटका मिला। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले, ना ही कोई सुसाइड नोट मिला। सोमवार को ही थेगड़ा रोड निवासी एक युवती ने विशाल के खिलाफ शिकायत दी थी। पीछा करने व छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। युवक को पाबंद करने की बात कही थी।

ये भी पढ़े :

# श्रीगंगानगर : नशे के खिलाफ मिली पुलिस को बड़ी कामयाबी, 15 लाख की हेराेइन के साथ 4 गिरफ्तार

# वेस्टइंडीज को पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया से मिली करारी शिकस्त, जानें-बांग्लादेश और जिम्बाब्वे में से कौन जीता

# पोर्न केस में फंसे राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर मीका सिंह का आया रिएक्शन, बोले - मैंने ऐप देखा है...

# पाली : संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ मिला वृद्ध का शव, जताई गई हत्या की आशंका

# भरतपुर : बाइक पर सवार होकर मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे तीन दोस्त, खाई में गिरने से एक की मौत, दो घायल

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com